Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Jharkhand News: झारखंड में आपराधिक न्याय व्यवस्था होगी हाईटेक, ICJS 2.0 के लिए 4.63 करोड़ मंजूर

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य की आपराधिक न्याय प्रणाली को और अधिक आधुनिक व प्रभावी बनाने की दिशा में अहम फैसला लिया है. सरकार ने इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) 2.0 को लागू करने के लिए 4.63 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है. यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मंजूर की गई है.


स्वीकृत धनराशि का उपयोग इस परियोजना के तहत जरूरी हार्डवेयर और तकनीकी उपकरणों की खरीद में किया जाएगा, जिससे पूरे सिस्टम को डिजिटल और मजबूत बनाया जा सके.


पुलिस से जेल तक होगा बेहतर तालमेल
ICJS 2.0 का मुख्य उद्देश्य आपराधिक न्याय व्यवस्था के पांच अहम घटकों—पुलिस, फॉरेंसिक प्रयोगशाला, न्यायालय, लोक अभियोजक और जेल—को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ना है. इस व्यवस्था के लागू होने से सभी संबंधित विभागों के बीच सुरक्षित और तेज़ी से सूचनाओं का आदान-प्रदान संभव होगा.

सरकार का मानना है कि इस तकनीकी पहल से मामलों के निपटारे में तेजी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और राज्य व देश के संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !