Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Jamshedpur Fire Incident: कदमा झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, पड़ोसियों पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप, घर में रखा सारा समान जलकर खाक

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में नदी के किनारे, ब्लॉक नंबर 2 के पास शुक्रवार की देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में था।

आग लगने के बाद घर की मालकिन सीमा प्रवीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आग उनके पड़ोसियों द्वारा जानबूझकर लगाई गई थी। शिकायत में सीमा प्रवीन ने बताया कि उनके पड़ोसी प्रवीन, समा प्रवीन, सोवी प्रवीन, नसीम, जुली खातुन और मोटू ने मिलकर उनके घर में आग लगाई।

घटना के तुरंत बाद समीना प्रवीन और पड़ोसियों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक हजारों रुपये का नुकसान हो चुका था। समीना प्रवीन ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद और चिंता जनक है क्योंकि आग उस समय लगी जब घर पर सभी लोग सो रहे थे।

समीना प्रवीन ने संबंधित अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। इस आगजनी के कारण उनका परिवार न केवल आर्थिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी काफी प्रभावित हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !