Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Odisha Breaking: राउरकेला–भुवनेश्वर चार्टर्ड विमान हुआ हादसे का शिकार, सभी 6 लोग घायल

Odisha: ओडिशा के राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा एक 9-सीटर चार्टर्ड विमान शनिवार दोपहर एक हादसे का शिकार हो गया। यह विमान इंडिया वन एयर कंपनी का था, जिसने राउरकेला हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी या अन्य कारणों से संतुलन खो दिया और लगभग 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

दुर्घटना के दौरान सभी को चोटें आईं

विमान में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और चार यात्री शामिल थे। दुर्घटना के दौरान सभी को चोटें आईं, लेकिन समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

उड़ान भरने के करीब 10 किलोमीटर बाद यह हादसा हुआ

अधिकारियों ने बताया कि विमान भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर जा रहा था और उड़ान भरने के करीब 10 किलोमीटर बाद यह हादसा हुआ। विमान के कॉकपिट में कैप्टन नवीन कड़ंगा और कैप्टन तरुण श्रीवास्तव मौजूद थे, जो इस उड़ान को संचालित कर रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया।

फिलहाल विमान हादसे के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य किसी वजह की जांच की जा रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !