Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Jamshedpur BJP District President : जमशेदपुर महानगर को मिला नया जिला अध्यक्ष, संजीव सिन्हा संभालेंगे कमान

Jamshedpur : जमशेदपुर महानगर के भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर बीते कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर शनिवार को विराम लग गया। संगठन ने जमशेदपुर महानगर का नया जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा को नियुक्त किया है। नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और जोरदार अभिनंदन किया गया।


“पद नहीं, जिम्मेदारी होती है” -- संजीव सिन्हा


पदभार ग्रहण के अवसर पर संजीव सिन्हा ने कहा कि पद से ज्यादा जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

पदभार ग्रहण समारोह में दिग्गजों की मौजूदगी

समारोह में बोकारो के पूर्व विधायक बीरंची नारायण और जिला प्रभारी मनोज सिंह भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

10 नेताओं ने किया था आवेदन

गौरतलब है कि जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 नेताओं ने अपना नामांकन किया था। विचार-विमर्श के बाद संगठन ने संजीव सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई है।

नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में नए जोश के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !