Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Jamshedpur News: गालूडीह में कुएं से मिला अधेड़ उम्र की व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव

Jamshedpur: गालूडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाघुड़िया पंचायत के चाढ़री गांव के पास शनिवार को एक 56 वर्षीय व्यक्ति का शव खेतों के बीच स्थित कुएं से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान कासपानी गांव निवासी भागवत सोरेन उर्फ हाथीराम  के रूप में की गई।

सूचना मिलते ही थाना की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही थाना की टीम मौके पर पहुंची। एसआई बिरसा तिर्की, संजय मिंज और मिथिलेश कुमार मौर्या अपने दलबल के साथ चाढ़री गांव पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।


6 जनवरी 2025 से थे लापता

परिजनों ने बताया कि भागवत सोरेन हाइवे के किनारे एक ढाबा चलाते थे। वह ढाबे के संचालन के साथ-साथ खेती-बाड़ी का भी काम करते थे। मंगलवार, 6 जनवरी 2025 से वह लापता थे। शुक्रवार को उनके लापता होने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई थी। परिवार ने यह भी बताया कि उनकी तबियत लंबे समय से ठीक नहीं थी और उन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या थी।

परिजनों का हाल रो-रोकर हुआ बेहाल

इस दुखद घटना के बाद उनके परिवार पर गहरा शोक छा गया है। पत्नी कपरा सोरेन, बेटे दुर्गाचरण सोरेन, बेटी मीनुका सोरेन, भाई गणेश सोरेन और रिश्तेदार मनसाराम सोरेन निरंतर रो-रोकर बेहाल हैं। 

पुलिस की जांच जारी 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !