Seraikela News: सरायकेला में जल सेवा आंकलन कार्यों को समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में चयनित पंचायतों में बैठक सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस बैठक में जिले की उन पंचायतों को शामिल किया गया, जहां जल सेवा आंकलन का कार्य किया जाना है.
आंकलन से जुड़ी पूरी प्रक्रियाकार्यक्रम के दौरान जल सेवा आंकलन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया, कार्य करने की विधि और तय समय-सीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को बताया गया कि आंकलन के माध्यम से पेयजल और स्वच्छता सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा, जिससे आगे की योजना को बेहतर बनाया जा सके.
उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जल सेवा आंकलन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि समयबद्ध और सही आंकलन से जिले में पेयजल एवं स्वच्छता सेवाओं की गुणवत्ता, उपलब्धता और पारदर्शिता को और मजबूत किया जा सकेगा.
बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DWSD) के जिला समन्वयक, पंचायत सचिव, मुखिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने का भरोसा दिलाया.