Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Shubman Gill Cricketer: टी20 विश्व कप से बाहर हुए शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, कहा- "सेलेक्टर्स के फैसले का सम्मान करता हूं

Delh: टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया था। लंबे समय से टी20 फॉर्मेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे गिल की जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम की उपकप्तानी सौंपी गई थी।

फैसले का सम्मान

अब शुभमन गिल ने टूर्नामेंट से बाहर किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच से पहले उन्होंने कहा कि वह चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हैं और टीम को शुभकामनाएं देते हैं।

चयनकर्ताओं ने अपना फैसला ले लिया

वडोदरा में प्रेस वार्ता के दौरान गिल ने कहा, "मैं चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करता हूं। टी20 विश्व कप के लिए टीम को शुभकामनाएं। मैं जहां हूं वहीं हूं और जो मेरे भाग्य में लिखा है, उसे कोई नहीं छीन सकता। एक खिलाड़ी हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता है, और चयनकर्ताओं ने अपना फैसला ले लिया है।

वनडे कप्तान शुभमन गिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज में सबकी नजरें कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म पर टिकी हैं। दोनों ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी के लीग राउंड में अपनी काबिलियत साबित की है। वहीं वनडे कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय नहीं बनी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !