Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Chief Minister Self-Employment Scheme: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मेला, पूर्वी कीताडीह में जागरूकता अभियान तेज, प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी

Jharkhand: मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत आगामी 12 तारीख से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मेला को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है।


जागरूकता अभियान तेज

इसी क्रम में आज पूर्वी कीताडीह पंचायत में प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की गई। पूर्वी कीताडीह पंचायत की उपमुखिया मैनुल खान, मदर टेरेसा फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष पुष्पा कौर और सक्रिय नेता बॉबी सिंह के संयुक्त नेतृत्व में पूर्वी कीताडीह इमामबाड़ा के पास से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जरूरतमंद लोग योजना का लाभ

यह प्रचार वाहन दो दिनों तक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मेला की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवा एवं जरूरतमंद लोग योजना का लाभ उठा सकें।

आत्मनिर्भर बनने की दिशा

इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक अहम और प्रभावी पहल बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !