Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Jamshedpur Bagbera Road : टाटानगर - बड़ौदा घाट सड़क की 4.17 करोड़ से होगी मरम्मत, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

Jamshedpur : जमशेदपुर में यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक जाने वाली सड़क की मरम्मत के लिए 4 करोड़ 17 लाख 51 हजार 900 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सड़क करीब 2.850 किलोमीटर लंबी है।


यह मार्ग जमशेदपुर-हाता मार्ग से होते हुए घनी आबादी वाले बागबेड़ा कॉलोनी से गुजरता है और सीधे बड़ौदा घाट को जोड़ता है। वर्तमान में सड़क की स्थिति काफी जर्जर है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


सड़क मरम्मत की स्वीकृति को लेकर क्षेत्रीय विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं इस योजना को स्वीकृति प्रदान की।

इस सड़क के दुरुस्त होने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लाखों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !