Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Tata Kandra Accident: टाटा-कांड्रा मार्ग पर फिर रफ्तार का कहर, अनियंत्रित हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, स्थानीय लोगों ने खलासी को बनाया बंधक

Jharkhand: जिले के टाटा- कांड्रा मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुधा डेयरी डीवीसी मोड़ के समीप शनिवार देर रात एक और सड़क हादसा सामने आया, जिसने ट्रैफिक व्यवस्था के साथ- साथ स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. शनिवार देर रात करीब सवा दस बजे गम्हरिया की ओर से आ रहे अनियंत्रित हाईवा संख्या JH05DU-2855 ने विपरीत दिशा में खड़ी बाइक संख्या JH05D-3409 को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया, जबकि वाहन के खलासी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर बंधक बना लिया.


नियंत्रित करने का प्रयास किया

 स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना से पहले विपरीत दिशा में एक टोटो पलटा हुआ था, जिसकी मदद के लिए बाइक सवार रुका हुआ था. इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने नियंत्रण खोते हुए विपरीत लेन में प्रवेश किया और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. 

व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल

हालांकि स्थानीय लोगों का आक्रोश इतना अधिक था कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नजर नहीं आए. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले को शांत कराने और यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुटी रही. लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण टाटा- कांड्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !