Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-11

Ayodhya Dham: अयोध्या धाम में अब नॉनवेज की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह रोक, आदेश जनवरी से लागू

Ayodhya: सहायक खाद्य आयुक्त के निर्देश के बाद यह प्रतिबंध होटलों, ढाबों, होम-स्टे, रेस्टोरेंट और परिक्रमा मार्ग में लागू कर दिया गया है।


अयोध्या धाम में अब नॉनवेज बिल्कुल नहीं मिलेगा। प्रशासन ने सख्त आदेश जारी करते हुए नॉनवेज की बिक्री, परोसने और ऑनलाइन सप्लाई पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। 

ऑनलाइन सप्लाई पर पूर्ण 

सहायक खाद्य आयुक्त के निर्देश के बाद शहर के होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, होम-स्टे और परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज से जुड़े सभी उत्पाद तुरंत रोक दिए गए हैं। आदेश में साफ चेतावनी दी गई है कि जिस भी प्रतिष्ठान में नियमों का उल्लंघन पाया गया, उसका लाइसेंस बिना देरी रद्द कर दिया जाएगा। 

मजबूत करने की दिशा

प्रशासन ने संबंधित सभी स्थानों को नोटिस भेजकर इस निर्देश के पालन को अनिवार्य कर दिया है। यह प्रतिबंध 8 जनवरी से प्रभावी है और इसे अयोध्या धाम की पवित्रता, धार्मिक वातावरण और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़े फैसले के रूप में देखा जा रहा है। 

व्यापक असर देखने को मिल सकता

स्थानीय प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है और टीमें लगातार निरीक्षण कर रहीं हैं। नगर के धार्मिक स्वरूप को ध्यान में रखते हुए इस कदम का व्यापक असर देखने को मिल सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !