Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-11

Jamshedpur News: धालभूमगढ़ में मानवता की मिसाल, 105 जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों को कंबल व स्वेटर वितरित

Jamshedpur: कड़ाके की ठंड के बीच इंसानियत को सुकून देने वाला एक सराहनीय दृश्य गुरुवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के ग्राम पंचायत मौदाशोली अंतर्गत ग्राम आमाडुबी में देखने को मिला। The Foundation Of Rurban Development के तत्वावधान में, दुखनी सोरेन के सहयोग से जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के तहत आमाडुबी (पुरनाडीह, नूतनडीह) एवं पानीजिया गांव की 60 गरीब एवं असहाय महिलाओं को कंबल तथा 45 अनाथ, असहाय एवं गरीब बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए। ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए यह सहायता न केवल राहत का साधन बनी, बल्कि उनके चेहरों पर मुस्कान और मन में उम्मीद भी लेकर आई।




इस अवसर पर The Foundation Of Rurban Development के अध्यक्ष रामचन्द्र सोरेन, सचिव रामजीत हेम्ब्रम, शाँखो मुर्मू, सनातन मुर्मू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विकास केवल भौतिक संरचनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में संवेदना, सम्मान और सहयोग पहुंचाना ही सच्चा विकास है।



स्थानीय ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य के लिए दाता दुखनी सोरेन एवं संस्था के सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

यह पहल एक बार फिर यह संदेश देती है कि ठंड, भूख और बेबसी के खिलाफ लड़ाई में इंसानियत ही सबसे बड़ी ताकत है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !