Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-11

Jharkhand News: डिजिटल हेल्थ में झारखंड की बड़ी सफलता, “आयुष्मान आरोग्य लोकेटर” को मिला SKOCH अवॉर्ड 2025

Jharkhand News: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में झारखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. राज्य सरकार की नागरिक हितैषी डिजिटल पहल “आयुष्मान आरोग्य लोकेटर” को प्रतिष्ठित SKOCH अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार 11 जनवरी 2026 को दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया.


यह सम्मान झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की इस नवाचारपूर्ण पहल के लिए दिया गया है. पुरस्कार आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के मिशन डायरेक्टर सह अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज एवं उनकी पूरी टीम को प्रदान किया गया है. समारोह का आयोजन दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में किया गया, जिसमें ABDM के संयुक्त निदेशक सहित अन्य अधिकारी एवं टीम सदस्य उपस्थित रहे.


आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी पहल
आयुष्मान आरोग्य लोकेटर को खास तौर पर आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इस पहल के माध्यम से लोग अब सिर्फ एक Google सर्च के जरिए अपने आसपास मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं की सटीक और प्रमाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसमें अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों की तस्वीरें, लोकेशन, दिशा-निर्देश, संपर्क नंबर और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का विवरण शामिल है.

स्वास्थ्य उप-केंद्र तक पूरी मैपिंग
इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की मैपिंग स्वास्थ्य उप-केंद्र स्तर तक पूरी की गई है. इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी नजदीकी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है, जिससे समय पर इलाज संभव हो पा रहा है.

पारदर्शिता और बेहतर पहुंच
आयुष्मान आरोग्य लोकेटर स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों की सेवाओं तक पहुंच को मजबूत करता है. यह विशेष रूप से उन क्षेत्रों में लाभकारी साबित हो रहा है, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी का अभाव रहता था.

विकसित भारत के लक्ष्य की ओर कदम
यह पहल आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और विकसित भारत के विजन के अनुरूप है. SKOCH समूह देशभर में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन कर राज्यों और संस्थानों को यह सम्मान प्रदान करता है. झारखंड की इस उपलब्धि से राज्य को डिजिटल गवर्नेंस और स्वास्थ्य नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान मिली है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !