Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-11

Jamshedpur Accident News: रात के अंधेरे में रफ्तार का कहर, कैटरिंग का काम कर घर लौट रहे व्यक्ति को कार ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत, देखिए VIDEO

Jamshedpur Accident News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई. घटना रात करीब 10 बजे छप्पन भोग के पास की बताई जा रही है. मृतक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है जो कैटरिंग का काम करते थे. वह काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि राज कुमार सड़क पर गिर पड़े.

मौके पर ही मौत 
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से राज कुमार को आनन-फानन में टीएमएच ले जाया गया. हालांकि सूत्रों के अनुसार उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

टीएमएच में परिजनों का हंगामा, गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
मौत की सूचना मिलते ही परिजन टीएमएच पहुंचे और वहां जोरदार हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद भी कार चालक मौके से फरार हो गया और अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. परिजनों ने प्रशासन से कार चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति भी बनी रही.



शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल
यह हादसा एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े करता है. काम से लौट रहे एक मेहनतकश व्यक्ति की मौत ने उसके परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है. ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और जिम्मेदार वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम न सिर्फ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जरूरी हैं बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भी अहम हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !