Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-11

Saraikela News: सरायकेला में अफीम की अवैध खेती को लेकर पुलिस-SSB का सत्यापन अभियान, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Saraikela: सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार रविवार को चौका थानांतर्गत ग्राम मुटुदा में अफीम की अवैध खेती के संबंध में सत्यापन किया गया। इस अभियान में चौका थाना पुलिस, SSB मतकमडीह एवं SSB रायजामा के सशस्त्र बल शामिल थे।



जागरूकता अभियान

इस अवसर पर चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के दुष्प्रभाव से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया।



सामुदायिक पुलिसिंग

सामुदायिक पुलिसिंग एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत करीब 100 जरुरतमंद लोगों के बीच कम्बल एवं बच्चों के बीच पुस्तक, कलम एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !