Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-11

Jamshedpur Breaking : साकची गोलचक्कर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक तोते जब्त, दो गिरफ्तार

Jamshedpur : साकची गोलचक्कर पर रविवार की शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाए जा रहे 100 से अधिक तोतों को जब्त किया है। जब्त किए गए सभी तोते कोलकाता से लाए गए थे, जिन्हें साकची क्षेत्र में सप्लाई करने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही वन विभाग को गुप्त सूचना मिल गई, जिसके आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई की।


ऑटो से हो रही थी तस्करी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोतों को एक पेटी में बंद कर ऑटो के माध्यम से लाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि कोलकाता से और भी तोते शहर में लाए गए हैं। इस जानकारी के बाद वन विभाग ने दोनों आरोपियों को साथ लेकर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है, ताकि अन्य तोतों की भी बरामदगी की जा सके।

डीएफओ का बयान
मामले को लेकर डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि जब्त किए गए तोते कोलकाता से लाए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे भी और तोतों की बरामदगी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

कानूनी कार्रवाई जारी
वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !