Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-11

Ghatshila News: घाटशिला में पिकनिक के दौरान हादसा, अनियंत्रित बोलेरो ने लोगों को कुचला, गुस्साई भीड़ ने वाहन जलाया

Ghatshila News: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुडीह डैम में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. पिकनिक मनाने आए लोगों पर अचानक एक अनियंत्रित बोलेरो कार चढ़ गई. इस घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं.


जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के सोनारी और डिमना इलाके से आए कई परिवार बुरुडीह डैम पर पिकनिक मना रहे थे. सभी लोग तिरपाल बिछाकर खाना खा रहे थे और कुछ लोग पास में आराम कर रहे थे. इसी दौरान पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर से आई एक बोलेरो कार तेज रफ्तार में वहां पहुंची और चालक का नियंत्रण बिगड़ने से कार सीधे लोगों पर चढ़ गई.


बोलेरो में लगा दी आग 
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े. घटना से आक्रोशित लोगों ने बोलेरो कार में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया.

घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे में बोलेरो चालक सनातन मल्लिक भी घायल हुआ है. उसे पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूचना मिलने के बाद घाटशिला थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस पूरे घटना क्रम की छानबीन कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !