Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Jamshedpur No Entry: मकर संक्रांति व टुसू पर्व को लेकर जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 14–15 जनवरी को नो एंट्री लागू

Jamshedpur: जमशेदपुर में मकर संक्रांति और टुसू पर्व के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात को लेकर विशेष व्यवस्था की है। पर्व के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और भीड़ को देखते हुए 14 और 15 जनवरी को शहर में नो एंट्री लागू की गई है।

सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध

यह आदेश उपायुक्त (डीसी), वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एवं ट्रैफिक डीएसपी द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है। आदेश के अनुसार दोनों दिनों में सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के शहर में प्रवेश और परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने लोगों से की अपील 

जिला प्रशासन का उद्देश्य पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचना है। प्रशासन ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और निर्धारित समय का पालन करने की अपील की है, ताकि त्योहार के अवसर पर शहर में यातायात और कानून व्यवस्था बनी रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !