दुस्साहस पुलिस बनकर शोरूम में घुसे अपराधी
घटना दोपहर करीब 04 बजे की है। चश्मदीदों और पुलिस के अनुसार, दो बाइकों और एक कार से आए कुल 7 अपराधी दुकान के बाहर रुके। चौंकाने वाली बात यह थी कि इनमें से कुछ अपराधी पुलिस की वर्दी पहने हुए थे और अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। वेशभूषा ऐसी थी कि पहली नजर में किसी को शक नहीं हुआ कि वे अपराधी हैं।
अलार्म बजते ही मची खलबली
जैसे ही अपराधी शोरूम के भीतर दाखिल हुए और हथियार निकालकर कर्मचारियों को डराने की कोशिश की, तभी एक कर्मचारी ने बिना वक्त गंवाए काउंटर के नीचे लगा इमरजेंसी अलार्म दबा दिया। अलार्म की तेज आवाज सुनते ही अपराधियों के हाथ-पांव फूल गए।
आवाज सुनते ही सभी डकैत गार्ड की बंदूक लेकर प्रथम तल्ले से नीचे भागे। नीचे खड़ी तीन अपाची बाइक पर सवार होकर सातों डकैत फरार हो गए और जाते समय गार्ड की बंदूक नीचे फेंक दी। मार्केट में भीड़ जुटने के डर से लुटेरे बिना एक भी जेवर छुए वहां से भाग निकले।
अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे, लेकिन अलार्म बज जाने से आज करोड़ों की संपत्ति बचा ली। पुलिस की वर्दी पहनकर आना सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है।
CCTV में कैद हुई वारदात
पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में अपराधियों के चेहरे और उनके भागने की दिशा स्पष्ट देखी जा रही है। बोकारो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शहर के सभी निकास द्वारों पर नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्ध वाहनों की तलाश जारी कर दी है।