Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Jharkhand Politics: 14 जनवरी को झारखंड भाजपा को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, मंगलवार को होगा नामांकन

Jharkhand Politics: झारखंड भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों पर 14 जनवरी को विराम लगने जा रहा है. पार्टी को उसी दिन नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. संगठन के भीतर मजबूत संकेत हैं कि वर्तमान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी और बुधवार को औपचारिक रूप से नाम की घोषणा कर दी जाएगी.

केंद्रीय चुनाव अधिकारी रांची पहुंचेंगे
प्रदेश भाजपा के चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव सोमवार शाम रांची पहुंचेंगे. उनके आगमन के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो जाएंगी. नामांकन के दौरान पार्टी के कई वरीय नेता मौजूद रहेंगे जिससे कार्यक्रम को संगठनात्मक मजबूती का संकेत माना जा रहा है.

खरमास के बाद घोषणा पर सहमति
पार्टी सूत्रों के अनुसार लंबे विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि खरमास की समाप्ति के दिन ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाए. 14 जनवरी को खरमास खत्म हो रहा है इसलिए उसी दिन नेतृत्व परिवर्तन को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी. संगठन पर्व के तहत बीते कई महीनों से चुनावी प्रक्रिया चल रही थी जिसमें मंडल और जिला स्तर के चुनाव पहले ही पूरे हो चुके हैं.

राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चयन
14 जनवरी को ही जुएल उरांव झारखंड से भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चयन भी करेंगे. इनकी संख्या 15 से अधिक हो सकती है. इससे यह संकेत मिल रहा है कि प्रदेश के कई वरीय नेता राष्ट्रीय परिषद का हिस्सा बन सकते हैं.

वरीय नेताओं के साथ होगी बैठक
सोमवार देर शाम रांची पहुंचने के बाद जुएल उरांव प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में संगठनात्मक तैयारियों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है. झारखंड भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष का चयन संगठनात्मक स्थिरता और आने वाले राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. आदित्य साहू के नाम पर सहमति से यह संकेत मिलता है कि पार्टी नेतृत्व निरंतरता और संतुलन के साथ आगे बढ़ना चाहती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !