Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Latehar News: 30 एकड़ में लगी अफीम की फसल ट्रैक्टर से नष्ट

Latehar News: जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. बारियातू थाना क्षेत्र की बालुभांग पंचायत के श्रीसमाद, बेलवाटिकर और सोहगरा गांवों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर करीब 30 एकड़ में लगी अफीम (पोस्ता) की अवैध खेती को नष्ट कर दिया. इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे का कारोबार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


भूमि और गैर-मजरूआ भूमि पर अफीम की खेती

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि पंचायत के कई इलाकों में वन भूमि और गैर-मजरूआ जमीन पर बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है. सूचना के आधार पर बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम और मनातू पिकेट के जवान ट्रैक्टर के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद पूरे इलाके में सघन अभियान चलाकर अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया.

अवैध खेती से जुड़े लोगों की तलाश में पुलिस 
पुलिस अब इस अवैध खेती से जुड़े लोगों की पहचान में जुट गई है. खेती में सहयोग करने वालों, अफीम की खरीद-बिक्री करने वालों और नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.

पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जो लोग अब भी अफीम की अवैध खेती या इसके कारोबार में शामिल हैं, वे स्वयं इसे नष्ट कर दें. अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सजा भुगतनी पड़ेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !