Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Amrit Bharat Express: प्रधानमंत्री 17 जनवरी को सियालदह-वाराणसी अमृत भारत ट्रेन को करेंगे हरी झंडी दिखाने का वर्चुअल शुभारंभ

Jharkhand: जसीडीह और मधुपुर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कोलकाता और वाराणसी के बीच चलने वाली प्रीमियम स्लीपर-जनरल अमृत भारत ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन सियालदह से वाराणसी तक चलेगी। इसका वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को ऑनलाइन करेंगे।


 देर रात वापस लौटने की सुविधा मिलेगी


इस ट्रेन का ठहराव जसीडीह और मधुपुर स्टेशन पर भी होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस नई सेवा से यात्रियों को कम किराये में सुबह कोलकाता या बनारस पहुंचने और देर रात वापस लौटने की सुविधा मिलेगी।

कोलकाता जाकर वापस आ सकेंगे

यह ट्रेन कालीघाट, बैद्यनाथ धाम और काशी विश्वनाथ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों से भी सीधे जुड़ेगी, जिससे तीर्थ यात्रियों को भी विशेष लाभ होगा। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के अनुसार, इस क्षेत्र के लिए यह सेवा एक बड़ा उपहार है, जिससे देवघर के लोग आराम से एक दिन में कोलकाता जाकर वापस आ सकेंगे और तीर्थ यात्री बनारस में दर्शन कर लौट सकेंगे।

रेलवे विभाग इस सेवा को शुरू करने की तैयारियां पूरी कर रहा है और जल्द ही इस ट्रेन का संचालन शुरू होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !