Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Jamshedpur Crime News: न्यू ग्वाला बस्ती में सोनारी पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर की सोनारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने न्यू ग्वाला बस्ती इलाके में छापेमारी कर एक युवक को 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान पिंटू यादव उर्फ भैंसा के रूप में हुई है जो सोनारी थाना क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है.

मौके से दबोचा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू ग्वाला बस्ती इलाके में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद सोनारी थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित इलाके में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पिंटू यादव को मौके से हिरासत में लिया गया. तलाशी के क्रम में उसके पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई.

पूछताछ में कबूला अवैध धंधा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पिंटू यादव ने स्वीकार किया कि वह पिछले कई महीनों से ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री में संलिप्त था और इलाके में नशे की पुड़िया सप्लाई करता था. उसने यह भी बताया कि वह खासतौर पर युवाओं को निशाना बनाकर नशीले पदार्थ बेचता था.

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में सोनारी थाना में एसआई शिवम राज के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बरामद ब्राउन शुगर को जब्त कर लिया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

नशा तस्करी नेटवर्क की जांच
सोनारी पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के साथ इस धंधे में और कौन लोग जुड़े हैं तथा ब्राउन शुगर की सप्लाई कहां से हो रही थी. पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. शहर में बढ़ते नशे के कारोबार के बीच सोनारी पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम मानी जा रही है. पुलिस की सक्रियता से न केवल स्थानीय स्तर पर नशा तस्करों में खौफ बढ़ेगा बल्कि नशे के नेटवर्क तक पहुंचने में भी मदद मिल सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !