Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Jamshedpur Suicide: बागबेड़ा में 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमाय झोपड़ी में शनिवार की शाम एक दुखद घटना सामने आई। जहां 24 वर्षीय पनमुनि हेम्ब्रम ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पनमुनि पेशे से मजदूर थी और अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी।

पनमुनि का कमरे से लटका हुआ मिला 

जानकारी के अनुसार घटना के समय पनमुनि का छोटा बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। जब बच्चा खेलने के बाद कमरे में वापस आया, तो उसने देखा कि उसकी मां कमरे में पंखे से लटकी हुई है। यह नज़ारा देखकर बच्चा अत्यंत डर गया और तुरंत परिजनों को आवाज दी। परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे और फौरन पनमुनि का शव नीचे उतार कर सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बागबेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही बागबेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंपा गया।

परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर 

पनमुनि के पति, मिंटू लोहार ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। लंबे समय से आर्थिक परेशानियों के कारण पनमुनि मानसिक तनाव में रहती थीं। उन्होंने बताया कि पनमुनि अपने परिवार, विशेषकर छोटे बच्चे की जिम्मेदारियों को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं।

आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है और परिवार के हालात तथा मानसिक स्थिति का भी अध्ययन किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !