Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Betla National Park: बेतला नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान दिखा बाघ, पर्यटकों में उत्साह

Palamu: पलामू टाइगर रिजर्व अंतर्गत बेतला नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ दिखाई देने की खबर से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रांची से आए पर्यटकों ने सफारी के दौरान बाघ को देखा और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। पर्यटकों के लिए यह अनुभव बेहद रोमांचक और अविस्मरणीय रहा।

निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग की टीम वीडियो और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि बाघ की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि की जा सके। साथ ही क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को लाभ

विशेषज्ञों का मानना है कि बेतला क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से एक सकारात्मक संकेत है। इससे न केवल जंगल का पारिस्थितिक संतुलन मजबूत होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बाघ के दीदार से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिल सकता है।

पर्यटकों से अपील

वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सफारी के दौरान नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !