Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Jharkhand News: बरकाकाना स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 79.7 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand News: रामगढ़ जिले के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है. चेकिंग के दौरान शक्तिपुंज एक्सप्रेस की जनरल बोगी से 79 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. इस मामले में एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया है. घटना रविवार रात की बताई जा रही है.

प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकते ही बढ़ी टीम की नजर
जानकारी के अनुसार शक्तिपुंज एक्सप्रेस रात करीब 21.57 बजे प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंची थी. इसी दौरान आरपीएफ की टीम रामगढ़ इंड साइड के पास जनरल कोच में चेकिंग कर रही थी. टीम ने एक व्यक्ति को पुराने कपड़ों की गठरी बोगी में चढ़ाते हुए देखा. गठरी के पास पहुंचने पर उसमें से तेज गंध महसूस हुई, जिससे टीम को शक हुआ.

भागने की कोशिश में पकड़ा गया आरोपी
आरपीएफ टीम जैसे ही संदिग्ध की ओर बढ़ी, वह व्यक्ति भागने लगा. टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़कर पकड़ लिया. इसके बाद जनरल कोच से कपड़ों की गठरी को नीचे उतारा गया और तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान गठरी से 79 पैकेटों में भरा करीब 79 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ.

पूछताछ में सामने आई आरोपी की पहचान
पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जिलोन बताया. उसने बताया कि वह मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के खेरेनी गांव का निवासी है. आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोस्ट ले जाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

उच्च अधिकारियों को दी गई सूचना
गांजा बरामदगी और गिरफ्तारी की सूचना तुरंत रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव और पतरातू इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को दी गई. मामले को लेकर आगे की जांच की जा रही है.

बरकाकाना स्टेशन पर हुई यह कार्रवाई रेलवे परिसर में नशा तस्करी के खिलाफ सतर्कता को दर्शाती है. ट्रेन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ की नियमित चेकिंग अहम साबित हो रही है. इस कार्रवाई से तस्करों के नेटवर्क पर भी दबाव बढ़ने की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !