Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Jharkhand News: जल्द होगा निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनावी प्रक्रिया 28 फरवरी तक पूरी होगी

Jharkhand News: झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनाव को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम का प्रस्ताव तैयार कर लिया है. प्रस्ताव के अनुसार पूरी चुनावी प्रक्रिया 28 फरवरी तक संपन्न कर ली जाएगी. अब सिर्फ औपचारिक घोषणा का इंतजार है.

बजट सत्र और निकाय चुनाव पर राज्यपाल की सहमति
सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने 18 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के साथ-साथ निकाय चुनाव कराने पर सहमति दे दी है. इसके बाद राज्य सरकार निकाय चुनाव से जुड़ा प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजेगी. प्रस्ताव मिलते ही आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की जाएगी. इससे पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की थी.

चुनावी तैयारियों को लेकर आयोग के निर्देश
राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिलों से मतपेटिकाओं की आवश्यकता उपलब्धता और मरम्मत को लेकर रिपोर्ट मांगी है. मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की जरूरत और उपलब्धता का आकलन करने को कहा गया है. निर्वाचन कर्मियों निर्वाची पदाधिकारियों पर्यवेक्षकों और अन्य कर्मियों का प्रशिक्षण इसी माह पूरा कराने की योजना बनाई गई है. मेयर और अध्यक्ष पद के आरक्षण को अंतिम रूप देकर सार्वजनिक किया जाएगा. आयोग का लक्ष्य मार्च से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करना है.

संभावित चुनाव कार्यक्रम
चुनाव कार्यक्रम के प्रस्ताव के अनुसार 27 जनवरी को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है. नामांकन की प्रक्रिया 3 फरवरी तक चलेगी. 10 फरवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा. 24 और 25 फरवरी को मतदान कराया जाएगा जबकि 28 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे.

राज्य में निकाय चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी
राज्य के कुल 48 नगर निकायों में चुनाव होने हैं. इनमें 9 नगर निगम 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं. वर्ष 2020 से निकाय चुनाव लंबित हैं. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव कराने की प्रक्रिया में तेजी आई है.

राज्य निर्वाचन आयोग की औपचारिक घोषणा पर सबकी नजर
लंबे इंतजार के बाद झारखंड में निकाय चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ती दिख रही है. चुनाव कार्यक्रम तय होने से न सिर्फ स्थानीय लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी बल्कि विकास से जुड़े फैसलों को भी गति मिलेगी. अब सभी की नजर राज्य निर्वाचन आयोग की औपचारिक घोषणा और चुनावी अधिसूचना पर टिकी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !