Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Ghatshila Crime News: गालुडीह में प्रज्ञा केंद्र संचालक व भाजपा नेता तारापद महतो की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Ghatshila: घाटशिला के गालुडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां प्रज्ञा केंद्र संचालक एवं भाजपा से जुड़े नेता तारापद महतो (उम्र लगभग 40 वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उलदा पंचायत क्षेत्र के पास बाइक पर सवार तीन युवक खडिया कॉलोनी बस स्टैंड के समीप पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने प्रज्ञा केंद्र के पास मौजूद तारापद महतो को निशाना बनाते हुए उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से तारापद महतो की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तेजी से टाटा की ओर फरार हो गए।

घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, तारापद महतो का गांव में जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण पूर्व में भी कई बार मारपीट और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या की वजह वही पुराना जमीन विवाद हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद मृतक की पत्नी आशा महतो, पुत्र अनुप महतो और बड़े भाई सृष्टिपदो महतो का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गालुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन तेज कर दी है और हत्यारों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !