समूह बनाकर जिम्मा सौंपने की बात
बैठक में आयोजन को और बेहतर बनाने लिये सुझाव मांगे गये. लोगों ने भीड़ को नियंत्रित व व्यवस्थित करने, मेले में टुसु प्रतिमा व चौड़ल लेकर आनेवाले लोगों को व्यवस्थित रुप से साज-सज्जा करने, भीड़ पर निगरानी रखने, मंच को गरिमामयी बनाने आदि के लिये कई सुझाव दिये. इस दौरान वोलेंटियरों को भी अलग-अलग गेट के लिये समूह बनाकर जिम्मा सौंपने की बात कही गई.
कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता
आयोजकों ने कहा कि इस वर्ष भी पूरे मेले परिसर या इसके आसपास किसी भी तरह के नशे का सेवन व इसकी बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. कमिटी के सदस्य इसपर काफी सख्त है. ऐसा करते हुए पाये जाने पर उन्हें कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है.
पूरे मेले की गतिविधि देखी जा सके
सांसद ने कहा कि चूंकि मेला में अत्याधिक भीड़ होती है, इसलिये इसके बेहतर ढंग से आयोजन करना हम सभी का दायित्व है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए इस बार कई उपाय किये जाएंगे. लोगों पर नजर रखने के लिये पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे. साथ ही ड्रोन से भी लोगों पर पैनी निगाह रखी जाएगी. मुख्य स्टेज के समीप बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसके माध्यम से पूरे मेले की गतिविधि देखी जा सके.
नकद ईनाम दिये जाएंगे
आस्तिक महतो ने कहा कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वहां मौजूद वोलेंटियरों को वॉकी-टॉकी मुहैया कराई जाएगी. साथ ही फस्र्ट एड, पूछताछ सेंटर के अलावा अग्निशमन वाहन, चलंत टायलेट, पीने का पानी आदि की भी व्यवस्था की जाएगी. इस दौरान अन्य वर्षों की तरह मेले में टुसु प्रतिमा व चौड़ल लेकर आनेवाले तथा बुढ़ी गाड़ी नाच के लिये लोगों को नकद ईनाम दिये जाएंगे.
बैठक का संचालन
बैठक का संचालन सचिन महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन कमल महतो ने किया. इस अवसर पर विजय महतो, नारायण महतो, गोपाल महतो, अशोक महतो, कैलाश सिंह सरदार, अशोक सिंह, मनोज महतो, नकुल महतो, प्राण राय, पप्पू सिंह, श्रीनिवास राव, बापी नायक, बाला राव, विनय महतो, सुदर्शन महतो, लालदेव महतो, सत्यनारयण महतो, स्वपन महतो, संतोष महतो सहित कई सदस्य मौजूद थे.