Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Jamshedpur News: जमशेदपुर राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने सीखे जीवन रक्षा के गुर, सेफ्टी फर्स्ट ट्रेनिंग संपन्न

Jamshedpur: स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर जमशेदपुर के साकची स्थित सुभाष मैदान में उत्साह और जागरूकता का माहौल रहा। इन्स्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल द्वारा आयोजित तीन महीने के निरंतर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत, टीम पीएसएफ द्वारा आठ दिवसीय फास्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग का सफल समापन किया गया।

इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य आकर्षण लाइव डेमो प्रेजेंटेशन रहा, जिसमें आधुनिक पद्धति और उच्च गुणवत्ता के साथ युवाओं को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए गए।

ट्रेनिंग की मुख्य बातें

प्रशिक्षुओं को बताया गया कि दुर्घटना के शुरुआती गोल्डन आवर में सीपीआर (CPR) के जरिए कैसे किसी घायल व्यक्ति को पुनर्जीवन देकर सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया जा सकता है। घायल को उठाने और ले जाने की सही तकनीक स्ट्रेचर ड्रिल का प्रदर्शन किया गया।

 आपात स्थिति में एम्बुलेंस में घायल को लोड करने की वैज्ञानिक पद्धति की जानकारी दी गई

इस कार्यक्रम में भारतवर्ष के कोने-कोने से आए विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जमकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अरिजीत सरकार, मोहम्मद दानिश, उत्तम कुमार गोराई और दीप सेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे और युवाओं का मार्गदर्शन किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को न केवल जागरूक बनाना है, बल्कि उन्हें आपदा के समय एक कुशल रेस्क्यूअर के रूप में तैयार करना भी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !