Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

Jamshedpur ATS Raid: जमशेदपुर में दिल्ली पुलिस और ATS की बड़ी कार्रवाई, अफगानी कनेक्शन के शक में 3 युवक हिरासत में

Jamshedpur: दिल्ली पुलिस ने रांची एटीएस के सहयोग से जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई उस युवक की निशानदेही पर की गई, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से दो अलग-अलग पासपोर्ट के जरिए कई देशों की यात्रा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


 दिल्ली पुलिस की टीम रांची एटीएस के साथ गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी, साकची, गोलमुरी और कपाली इलाके में पहुंची। इस दौरान गोलमुरी के टुइलाडुंगरी और मुस्लिम बस्ती के बीच स्थित एक गली में किराए के मकान में छापेमारी की गई, जहां से अब्दुल गनी समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया गया।

गोलमुरी थाना लाकर गहन पूछताछ 

तलाशी के दौरान कमरे से कुछ संदिग्ध अफगानी दस्तावेज भी बरामद किए गए। इसके बाद तीनों युवकों को गोलमुरी थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। देर रात पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों को नोटिस पर छोड़ते हुए उनसे लिखित जवाब तलब किया। वहीं, दिल्ली से गिरफ्तार युवक को पुलिस अपने साथ किसी सुरक्षित स्थान पर ले गई।

दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार युवक गोलमुरी का निवासी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया युवक गोलमुरी का रहने वाला है और वह पिछले कुछ महीनों से अपने तीन साथियों के साथ टुइलाडुंगरी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। करीब दो माह पूर्व वह अफगानिस्तान सहित कई अरब देशों की यात्रा कर दिल्ली लौटा था।

अफगानिस्तान का पासपोर्ट दिखाया

जांच के दौरान युवक ने पहले अफगानिस्तान का पासपोर्ट दिखाया। संदेह होने पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने भारत में बना पासपोर्ट भी प्रस्तुत किया। इससे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेश यात्रा और अफगानिस्तान का पासपोर्ट प्राप्त करने के प्रयास का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ठिकाने और वहां रह रहे साथियों की जानकारी

पूछताछ में युवक ने गोलमुरी में अपने ठिकाने और वहां रह रहे साथियों की जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे रांची लेकर आई और एटीएस के सहयोग से जमशेदपुर में छापेमारी की गई। पुलिस को इस मामले में अन्य कई संदिग्धों के ठिकानों की भी जानकारी मिली है, जिनकी तलाश जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !