Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

Dhanbad News: क्रिकेट मैदान बना युद्धक्षेत्र, बॉर्डर पर गोलीबारी, लाठीचार्ज का हंगामा

Dhanbad: धनबाद के बॉर्डर इलाका बराकर में क्रिकेट खेलते बच्चों के बीच मामूली विवाद ने तहलका मचा दिया। छोटी-सी झड़प थाने में शांत हुई,पर आसामजिक तत्व के कारण अचानक गोलीबारी और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

झारखंड-बंगाल बॉर्डर के बराकर में एक छोटे से क्रिकेट मैच ने खूनी रंग ले लिया। मैदान पर बच्चों के बीच मामूली विवाद थाने पहुंचा और शांत हो गया। लेकिन कुछ असमाजिक तत्व ने बच्चों के क्रिकेट मैदान की इस लड़ाई को राजनीति रंग दे दिया।

पुलिसवाले और ग्रामीण जख्मी

खेल के मैदान की लड़ाई अचानक गोली बाड़ी तक आ पहुंची, पत्थर बरसे, दो गुट आमने-सामने हो गए! हाथापाई में पुलिसवाले और ग्रामीण जख्मी हो गए,बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात कर दिया गया, पूरा इलाका तनावग्रस्त हो गया।

इलाके में तनाव चरम पर

दोनों पक्ष के बिच हाथापाई में कई ग्रामीण घायल हो गए, स्थिति बेकाबू होते ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया!पुरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, इलाके में तनाव चरम पर है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !