Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

West Singhbhum News: बंदगांव के भंडरा जंगल में अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित बंदगांव प्रखंड अंतर्गत भंडरा जंगल क्षेत्र से सोमवार को पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बंदगांव के कारूडीह से बारी जाने वाली मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर अंदर जंगल में ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी।
 
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के मुंडा को दी, जिसके बाद मुंडा ने तत्काल बंदगांव थाना को जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया गया।

जंगली जानवरों द्वारा महिला का मुंह नोचे जाने की आशंका 

मृत महिला ने गुलाबी रंग की साड़ी और लाल रंग का ब्लाउज पहन रखा था। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। महिला का चेहरा जंगली जानवरों द्वारा नोचे जाने की आशंका जताई जा रही है।

मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला 

महिला की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का अनुमान है कि महिला बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में आई होगी और नशे की हालत में घर लौटते समय जंगल में गिर गई होगी, जिससे ठंड के कारण उसकी मौत हो गई हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !