Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

Saraikela News: चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का तांडव, रुपरु गांव में फसलें रौंदी, किसानों में दहशत

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। कुकड़ू प्रखंड की बेरासिसिरुम पंचायत के रुपरु गांव में दो हाथियों ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। गौरांग महतो के मिर्चा बाड़ी को पूरी तरह रौंद दिया गया है, जबकि बालिका महतो के खेत में लगी आलू की फसल को हाथियों ने खाकर नष्ट कर दिया है।

फसलों को बर्बाद करने की घटनाएं बढ़ी 

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हाथियों के गांव में घुसकर फसलों को बर्बाद करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों की आवाजाही रोकी जाए, प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

हाथियों का झुंड ने मचाया उत्पात 

वहीं, पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इस क्षेत्र में जंगली हाथियों का झुंड आए दिन उत्पात मचा रहा है। सोमवार की रात जंगली हाथियों ने पश्चिम बंगाल क्षेत्र में मकान को भी ध्वस्त किया है। ग्रामीणों में भय का माहौल है और वे जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !