Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

Giridih News: तिसरी के पनियाय गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Giridih: गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय पंचायत के पनियाय गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। लोकाय थाना क्षेत्र निवासी सूरजमुनि मरांडी की मौत को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। 

ससुरालवालों पर हत्या का गंभीर आरोप

मंगलवार सुबह परिजनों ने सूरजमुनि को मृत अवस्था में पाया। वहीं मृतका की सास का दावा है कि सोमवार शाम सूरजमुनि ने जहर खा लिया था, जिसके बाद उसे तिसरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। हालांकि मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

संदिग्ध हालात में मौत

परिजनों के अनुसार, सूरजमुनि की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। सोहराय पर्व के दौरान वह मायके आई थी, जहां पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद उसे समझा-बुझाकर ससुराल भेजा गया था। उसी रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा

सूचना मिलते ही लोकाय थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद मृतका के पति अशोक मुर्मू को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !