Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

Jharkhand News: झारखंड के 68 लाख परिवारों को बड़ी राहत, 20 महीने बाद पीडीएस में फिर मिलेगी चना दाल

Jharkhand News: झारखंड के राशन कार्डधारी परिवारों के लिए अच्छी खबर है. लगभग 20 महीने के लंबे इंतजार के बाद फरवरी महीने से जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभुकों को फिर से चना दाल मिलने की संभावना है. यह दाल मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना के तहत बांटी जाएगी. इससे पहले मई 2024 में आखिरी बार लाभुकों को दाल दी गई थी


इस योजना से राज्य के कुल 68 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारी परिवारों को फायदा मिलेगा. इनमें करीब 60 लाख परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) से जुड़े हैं, जबकि लगभग 8 लाख परिवार झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के अंतर्गत आते हैं.


विभाग ने दाल की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी 
खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने दाल की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है. टेंडर में चुनी गई कंपनी को वर्क ऑर्डर भी दे दिया गया है. अब राज्य की 25 हजार से अधिक पीडीएस दुकानों के माध्यम से लाभुकों तक दाल पहुंचाई जाएगी. इस योजना के लिए राज्य सरकार ने लगभग 300 करोड़ रुपये का बजट भी तय किया है.

ओपन टेंडर के जरिए निजी कंपनी का चयन
विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश की वी के प्राइवेट लिमिटेड को चना दाल सप्लाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पहले यह काम नाफेड के पास था, लेकिन दाल आपूर्ति से मना करने के बाद सरकार ने ओपन टेंडर के जरिए निजी कंपनी का चयन किया. कंपनी को नियमों के अनुसार एक किलो के पैकेट में दाल प्रखंड स्तरीय गोदामों तक पहुंचानी होगी, जहां से आगे पीडीएस दुकानों को दाल दी जाएगी.

जिलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो रांची जिले में सबसे ज्यादा परिवारों को इसका लाभ मिलेगा. इसके अलावा धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, पलामू और बोकारो जैसे जिलों में भी बड़ी संख्या में लाभुक हैं. वहीं लोहरदगा जिले में लाभुकों की संख्या सबसे कम बताई जा रही है.

इस योजना के शुरू होने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पोषण के साथ-साथ बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !