Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

Bokaro Police: बोकारो पुलिस अलर्ट, तनिष्क में लूट के प्रयास के बाद चास एसडीपीओ ने ज्वैलरी व्यवसायियों के साथ की सुरक्षा बैठक

Bokaro: बोकारो के तनिष्क शोरूम में असफल लूट के प्रयास के बाद बोकारो पुलिस अलर्ट मोड में है इसी को लेकर चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में चास थाना में एक बैठक की गई । इस बैठक में चास के ज्वेलरी व्यवसाय करने वाले के साथ साथ चास थाना की इंस्पेक्टर, चीरा चास थाना प्रभारी के साथ और भी प्रभारी मौजूद रहे ।


ज्वैलरी दुकान में अलार्म

 चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षात्म उपाय को लेकर बैठक की गई है जिसमें बताया गया कि सभी ज्वैलरी दुकान में अलार्म सिस्टम को दुरुस्त करें साथ ही जिन लोगों ने अलार्म नहीं लगाया है वह अलार्म लगाने का काम करें ।

साथ ही कहा कि

 साथ ही कहा कि बुड़का पहनकर, मास्क पहनकर और हेलमेट पहनकर किसी को दुकान में प्रवेश नहीं देने को कहा है और कहा कि सभी पेट्रोल पंप पर पुलिस का कॉन्टैक्ट नंबर लिखकर रखे ताकि विकट स्थिति में लोग सूचना दे सके । वहीं ज्वैलरी व्यवसाई संजय सोनी ने कहा है कि जो बाते कही गई गई उसपर हम सभी अम्ल करेंगे और कहा कि चास एसडीपीओ से आग्रह होगा कि हमलोगों की सुरक्षा दी जाए ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !