Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Jamshedpur Breaking: टेल्को थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप, गला रेतकर हत्या की आशंका

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रामकृष्ण मिशन लेडी इंद्रा इंग्लिश स्कूल के पीछे एक क्वॉटर के पीछे युवक की लाश बरामद की गई. शव मिलने की खबर के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.

क्वॉटर के पीछे मिला शव
अहले सुबह जब स्थानीय लोग कचरा फेंकने निकले तो उन्होंने अज्ञात शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई. जानकारी के अनुसार शव स्कूल से सटे क्वॉटर संख्या L4 29 के पीछे पड़ा हुआ मिला. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है. मृतक के गले पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की बेरहमी का अंदाजा लगाया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि जहां शव बरामद हुआ वही पर ही उसकी गला रेतकर निर्मम हत्या की गई. घटनास्थल पर खून के धब्बे देखे गए. इससे पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को टेल्को थाना क्षेत्र में लाकर फेंक दिया गया. इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि मृतक गोविंदपुर का रहने वाला है और पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की. शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !