Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Jamshedpur News: सीतारामडेरा से 14 वर्षीय नाबालिग रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण की आशंका

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता बच्चे की पहचान तेजवीराज उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना को लेकर पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है।

बच्चे के अपहरण की आशंका 

लापता बच्चे के पिता अनिल सिंह, जो इंदिरा नगर स्थित होम पाइप इलाके के निवासी हैं, उन्होंने इस संबंध में सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बेटे को उसके ही कुछ दोस्तों ने बहला-फुसलाकर अपने पास कहीं छुपा लिया है या फिर उसका अपहरण कर लिया गया है। जिन युवकों पर संदेह जताया गया है, उनके नाम रोहन उर्फ बौना, विवेक और अनस बताए जा रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब तेजवीराज इन युवकों के संपर्क में आया हो। इससे पहले भी वही लोग उसे अपने साथ रख चुके हैं। उस दौरान नाबालिग से उसके दादा राजेंद्र सिंह के बैंक खाते से पैसे निकलवाए गए थे और वह लगभग एक दिन तक घर वापस नहीं लौटा था। उस घटना के बाद से परिवार पहले से ही चिंतित था।

पूछताछ के बाद युवकों को पुलिस ने चोर दिया 

अनिल सिंह ने बताया कि उन्होंने 9 जनवरी को इस मामले की जानकारी थाना को दी थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर बताए गए युवकों से पूछताछ की थी, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद से तेजवीराज का कोई पता नहीं चल पाया है और वह पूरी तरह लापता है।

परिजन अपने स्तर से बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई है।

बच्चे की जानकारी मिलने पर नीचे नंबर से संपर्क करे 

साथ ही, आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी को तेजवीराज उर्फ बिट्टू के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 8210144508 पर संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नाबालिग की तलाश तेज कर दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !