Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Ranchi News: धुर्वा से लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी पर सीएम हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस की पीठ थपथपाई

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में लापता हुए बच्चों को सकुशल बरामद किए जाने पर रांची पुलिस की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो मासूम बच्चों की सुरक्षित वापसी लेकर आना न केवल राहत देने वाली है, बल्कि यह पूरे राज्य के लिए एक सकारात्मक और भरोसा जगाने वाला संदेश भी है। मुख्यमंत्री ने भावुक शब्दों में कहा कि बीते कुछ दिन उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर भी बहुत पीड़ादायक रहे। यह कल्पना मात्र ही मन को विचलित कर देती है कि कोई इंसान किस हद तक गिर सकता है और मासूम बच्चों के साथ ऐसा अमानवीय अपराध कर सकता है।

अपराधियों तक पहुंचने में सफलता हासिल

मुख्यमंत्री ने बताया कि जांच के शुरुआती चरण में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही थी, जिससे चिंता बढ़ गई थी। लेकिन रांची पुलिस ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए हार नहीं मानी। उन्होंने दूसरे राज्यों में घटित इसी तरह की घटनाओं का गहराई से अध्ययन किया, आपसी कड़ियों को जोड़ा और आखिर में अपराधियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराना पुलिस की सतर्कता, पेशेवर दक्षता और प्रतिबद्ध कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।

सीएम हेमंत सोरेन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कार्रवाई केवल यहीं तक सीमित नहीं रहेगी। राज्य के भीतर और राज्य के बाहर घटित बच्चों से जुड़े ऐसे सभी मामलों की गहन जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के अपहरण और तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल गिरोहों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार अपराधियों की जड़ों तक पहुंचकर उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने रांची पुलिस को कुशल कार्यप्रणाली के लिए दी बधाई 

मुख्यमंत्री ने रांची पुलिस के साथ-साथ झारखंड पुलिस की पूरी टीम को उनकी तत्परता, साहस और कुशल कार्यप्रणाली के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने लापता बच्चों अंश और अंशिका के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि बच्चों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !