Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Dumka Accident: दुमका में कहर बनकर टूटी रफ्तार, ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर से पलटी बस, बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक घायल

Dumka: झारखंड की उपराजधानी दुमका में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर चौक के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रक और यात्री बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि कृष्णा रजत नामक यात्री बस पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से दुमका की ओर आ रही थी। इसी दौरान रामपुर चौक के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

इस दुर्घटना में बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में घायल यात्रियों की पहचान

हादसे में घायल यात्रियों की पहचान सतन सोरेन, रेशमा खातून, गुलाबी देवी, अमर लता बास्की, लता बास्की, इमैनुएल हेंब्रम, जॉन सोरेन, सुमित्रा कुमारी, प्रियंका, हेमंती देवी और रितिका कुमारी के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !