Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Seraikela-Kharsawan, Illegal Parking: सरायकेला-खरसावां, अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का हंटर, टाटा-कांड्रा सर्विस रोड पर चलाया विशेष अभियान

Saraikela: सरायकेला- खरसावा जिले में लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं और टाटा- कांड्रा सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग को लेकर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में नजर आई. जहां ट्रैफिक प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाते हुए न केवल अवैध पार्किंग पाए जाने पर जुर्माना वसूला गया बल्कि दुबारा पार्किंग पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई. 

कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी 

ट्रैफिक पुलिस के इस कार्रवाई के बाद सड़कों पर अवैध रूप से पार्किंग किए गए वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया. ट्रैफिक प्रभारी ने साफ कर दिया है कि किसी कीमत पर सड़क के किनारे और सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अब सवाल यह उठता है कि आदित्यपुर क्षेत्र में दर्जनों ऐसे शॉपिंग मॉल, बैंक और मार्केट कंप्लेंक्स बने हैं जिसके पास पार्किंग एरिया नहीं है. 

पुलिसिया कार्रवाई पर आपत्ति

वहां खरीदारी करने पहुंचने वाले ग्राहकों को पार्किंग की सुविधा नहीं मिलने के कारण सड़कों पर ही वाहन को पार्क कर देते हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि बगैर पार्किंग एरिया के ग्राहक और उपभोक्ता अपने वाहनों को कहां खड़ा करेंगे. फिलहाल पुलिस के इस कार्रवाई के बाद एक ओर जहां वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा वहीं कुछ लोगों ने पर्व त्यौहार के मौके पर पुलिसिया कार्रवाई पर आपत्ति भी जताई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !