Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Jharkhand News: इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम रवाना, देहरादून में 16 से 18 जनवरी तक होगा मुकाबला

Jharkhand News: रांची से झारखंड की ताइक्वांडो टीम इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हुई. यह प्रतियोगिता 16 से 18 जनवरी तक उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की जाएगी. इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के 18 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

14 खिलाड़ियों का हुआ चयन
झारखंड यूनाइटेड ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन की ओर से इस प्रतियोगिता के लिए कुल 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयनित टीम में 6 महिला और 8 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं. सभी खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्ग में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. टीम हेड की जिम्मेदारी शकील अंसारी को सौंपी गई है जबकि कोच मोहम्मद जमील अंसारी और टीम मैनेजर जाहिदा कौसर हैं. खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से कड़ा अभ्यास किया है.

रांची रेलवे स्टेशन पर हुआ विदाई कार्यक्रम
टीम की रवानगी के दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा मौजूद रहे. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाता है. उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड के खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे.

राज्य में खेल संस्कृति को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की ताइक्वांडो टीम की भागीदारी राज्य में खेल संस्कृति को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को वैश्विक अनुभव मिलता है और प्रदेश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !