Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Jamshedpur Breaking: क्या जमशेदपुर के कारोबारी पुत्र का हुआ है अपहरण ? आखिर सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम को क्या जानकारी हासिल हुई?

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएसपी आवास के बगल के रहने वाले उद्योगपति देवांग गांधी के 24 वर्षीय बेटे कैरव गांधी का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम पूरी जोरों से लगी हुई है. कोल्हान डीआईजी ने इस मामले को लेकर जमशेदपुर पुलिस और सरायकेला खरसावां पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई है. 
बताया जाता है कि कैरव गांधी बैंक ऑफ़ इंडिया से करीब 25 लाख रुपए की निकासी करने के बाद से लापता है. उसकी सफेद रंग की क्रेटा कार सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांडरबेरा से बरामद की गई. जिसके बाद परिजनो ने बिष्टुपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस से लगातार हर संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है.

सूत्रों की मानें तो मंगलवार रात 8 बजे कौरव के पिता देवांग गांधी को एक व्हाट्सएप नंबर से 14 बार कॉल आया था और उसके चाचा को 3 बार कॉल आया था. स्पैम कॉल होने का वजह से कॉल आते ही कट जा रहा था. फिलहाल पुलिस कैरव का जल्द से जल्द पता लगाने में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !