Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Jharkhand Railway News: लेट चलने के कारण हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी टाटानगर के आगे नहीं गई, यात्रियों को परेशानी

Jharkhand Railway News: बुधवार को हावड़ा से बड़बिल जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने तय समय से काफी देर से चल रही थी. इसी वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने ट्रेन को टाटानगर स्टेशन के बाद आगे चलाने को रद्द कर दिया. आदेश के अनुसार ट्रेन को वहीं से वापस हावड़ा लौटा दिया गया.


इस फैसले से चाईबासा, नोवामुंडी और बड़बिल जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई. कई यात्रियों की यात्रा बीच में ही रुक गई और उन्हें मजबूरी में बस या अन्य साधनों से सफर करना पड़ा.


ट्रेन के ज़्यदा लेट से संचालन बिगड़ा 
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन के ज्यादा लेट होने से आगे के रूट पर ट्रेनों का संचालन बिगड़ रहा था. इसी कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस को टाटानगर से आगे नहीं भेजने का फैसला लिया गया.

जानकारी के अनुसार, जनवरी महीने में यह तीसरी बार है जब हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस को टाटानगर के बाद रद्द किया गया है. वहीं इस पूरे महीने में अब तक चौथी बार इस ट्रेन का संचालन किसी न किसी वजह से प्रभावित हुआ है. बार-बार ट्रेन रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

इस अव्यवस्था का असर दूसरी ट्रेनों पर भी पड़ा. मुंबई, अहमदाबाद, राउरकेला और बिहार रूट से आने-जाने वाली कई ट्रेनें भी देर से चलीं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !