Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Mary Kom Big Revelation: मैरी कॉम का बड़ा खुलासा, आप की अदालत में छलका दर्द, पति पर लगाया 10 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

India: दिग्गज भारतीय मुक्केबाज और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता एमसी मैरी कॉम इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इंडिया टीवी के मशहूर शो आप की अदालत में रजत शर्मा के सामने बैठते ही मैरी कॉम के जीवन के कई अनकहे और चौंकाने वाले पन्ने खुल गए।

धोखे की दास्तां, बैंक खाते से निकाले पैसे

मैरी कॉम ने इंटरव्यू के दौरान अपनी आर्थिक और व्यक्तिगत पीड़ा साझा करते हुए बताया कि उनके पति ओनलर ने उनके साथ वित्तीय धोखाधड़ी की। उन्होंने बताया, एक दिन वह सुबह जल्दी उठकर अपने पीएसओ के साथ बैंक गए और मेरे खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। जब मैंने पूछा, तो उन्होंने झूठ कहा कि पुराना खाता बंद करके सिर्फ 30 हजार रुपये निकाले हैं।

चोट बनी सच्चाई का जरिया

जब रजत शर्मा ने पूछा कि 20 साल के रिश्ते में उन्हें पहले भनक क्यों नहीं लगी, तो मैरी कॉम भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि सच तब सामने आया जब वह चोटिल हुईं। मैरी कॉम के अनुसार, मुझे लगता है कि भगवान ने मेरे अच्छे के लिए ही मुझे चोट दी, ताकि मैं उनकी सच्चाई देख सकूं। उन्होंने बताया कि चोटिल होने के बाद उन्होंने अपने पति को दो बार रंगे हाथों पकड़ा।

19 साल का रिश्ता और तलाक

मैरी कॉम और ओनलर ने 2005 में शादी की थी। उनके तीन बेटे और एक गोद ली हुई बेटी है। लंबे समय तक एक सफल और आदर्श जोड़ी के रूप में देखे जाने वाले इस कपल का रिश्ता अब 19 साल बाद तलाक पर खत्म हो गया है।

अफवाहों पर दी सफाई

इंटरव्यू के दौरान मैरी कॉम ने अपने बिजनेस पार्टनर हितेश चौधरी के साथ जुड़ रहे नाम पर भी सफाई दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके और हितेश के बीच केवल व्यावसायिक संबंध हैं और इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !