Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Seraikela News: गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में चोरी, AC के आउटर यूनिट की हुई चोरी

Seraikela News: सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. आकांक्षी प्रखंड के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुरस्कृत इस प्रखंड कार्यालय से चोरों ने एसी का आउटर यूनिट चोरी कर लिया. 

इतना ही नहीं, चोरों ने कार्यालय परिसर में जमकर तांडव मचाते हुए दरवाजे तोड़ दिए और कई बिजली उपकरणों व तारों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

सभागार में लगे एयर कंडीशनर का आउटर यूनिट गायब
मिली जानकारी के अनुसार, छुट्टी के बाद जब कार्यालय खुला तो कर्मियों को सभागार में लगे एयर कंडीशनर का आउटर यूनिट गायब मिला. इसके बाद कर्मचारियों ने छत पर जाकर जांच की, जहां कंप्रेसर समेत कई अन्य बिजली उपकरण टूटे हुए पाए गए.

घटना की सूचना अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार को दे दी गई है. फिलहाल चोरी गए सामानों के मूल्य का आकलन किया जा रहा है, जिसके बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. आकांक्षी प्रखंड कार्यालय में हुई इस चोरी ने जिला पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !