Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Jamshedpur News: उपायुक्त ने जिला योजना की अनाबद्ध निधि से चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Jamshedpur News: जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक समाहरणालय सभागार में हुई, जिसमें उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, उप नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


बैठक में जिला योजना की अनाबद्ध निधि से स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. इसके साथ ही पहले से स्वीकृत योजनाओं में आवश्यक बदलाव से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई. वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान प्राप्त अनाबद्ध निधि से अलग-अलग माध्यमों से आए नए प्रस्तावों पर भी विचार किया गया.


स्वीकृत योजनाओं समय सीमा के भीतर पूरा
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर, पारदर्शिता के साथ और अच्छी गुणवत्ता में पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि योजना चयन और उसके क्रियान्वयन में स्थानीय जरूरतों, जनहित और विकास की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए.

इसके अलावा उपायुक्त ने सभी योजनाओं की नियमित निगरानी करने और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया, ताकि जिला योजना की राशि का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !