Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Jamshedpur NH 33 Accident: जमशेदपुर एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, टुसू मेला देख लौट रही 6 वर्षीय बच्ची की मौत, दो दर्जन घायल, देखिए पूरी वीडियो

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बालिगुमा स्थित गुलाटी पटाखा शोरूम के समीप दो वाहनों की सीधी भिड़ंत में 6 साल की बच्ची विनीता मोदिया की जान चली गई, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

 आपको बताए कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, तुरिया बेड़ा के रहने वाले ग्रामीण एक 407 वाहन पर सवार होकर भिलाई पहाड़ी स्थित भूत बंगला से टुसू मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन गुलाटी पटाखा शोरूम के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 407 वाहन में सवार लोग सड़क पर इधर-उधर जा गिरे।

राहत और बचाव कार्य

हादसे के बाद एनएच पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

हताहतों की स्थिति

6 वर्षीय बच्ची विनीता मोदिया मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें से 3 लोगों की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा  और अपील की

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम ने राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों और  वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है। इस हादसे ने टुसू पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया है। प्रशासन ने लोगों से रात के समय वाहन चलाते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !