Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Jharkhand News: उत्पाद विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

Jharkhand News: राज्य सरकार ने उत्पाद विभाग में व्यापक स्तर पर तबादला और पदस्थापन करते हुए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. इस फैसले के तहत विभाग के कुल 34 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसमें संयुक्त उत्पाद आयुक्त से लेकर उत्पाद निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं. गुरुवार को उत्पाद विभाग की ओर से इसका औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया.

इनके हुए तबादले 

  • गजेन्द्र कुमार सिंह को संयुक्त आयुक्त उत्पाद रांची की जिम्मेदारी दी गई है.
  • उमा शंकर सिंह को सहायक आयुक्त उत्पाद रांची पदस्थापित किया गया है.
  • संजय कुमार मेहता को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो बनाया गया है.
  • अरविन्द कुजूर को सहायक आयुक्त उत्पाद रामगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है.
  • राकेश कुमार को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद मुख्यालय रांची बनाया गया है.
  • अरुण कुमार मिश्र को सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम में पदस्थापित किया गया है.
  • सुनील कुमार चौधरी को सहायक आयुक्त उत्पाद हजारीबाग की जिम्मेदारी दी गई है.
  • रामलीला रवानी को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद संथाल परगना प्रमंडल दुमका बनाया गया है.
  • मनोज कुमार को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद मुख्यालय रांची नियुक्त किया गया है.
  • जितेन्द्र कुमार को अधीक्षक उत्पाद पाकुड़ बनाया गया है.
  • अजय कुमार गोंड को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद धनबाद की जिम्मेदारी दी गई है.
  • आशुतोष कुमार को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद मुख्यालय ईआईबी बनाया गया है.
  • शैलेंद्र कुमार को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद कोडरमा में पदस्थापित किया गया है.
  • सुजीत कुमार को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद पलामू बनाया गया है.
  • शिव कुमार साहू को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद गिरिडीह की जिम्मेदारी दी गई है.
  • विमला लकड़ा को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद देवघर बनाया गया है.
  • क्षितिज विजय मिंज को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद सरायकेला खरसावां नियुक्त किया गया है.
  • संजीत कुमार देव को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद गढ़वा बनाया गया है.
  • प्रवीण कुमार राणा को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद गोड्डा की जिम्मेदारी दी गई है.
  • निर्मल कुमार को निरीक्षक उत्पाद सहायक आयुक्त कार्यालय रांची में पदस्थापित किया गया है.
  • अशोक कुमार को निरीक्षक उत्पाद सहायक आयुक्त कार्यालय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर भेजा गया है.
  • झमन कुजूर को निरीक्षक उत्पाद सहायक आयुक्त कार्यालय रांची बनाया गया है.
  • कुमार सत्येन्द्र को निरीक्षक उत्पाद सहायक आयुक्त कार्यालय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में पदस्थ किया गया है.
  • देवी लाल सोरेन को निरीक्षक उत्पाद सहायक आयुक्त कार्यालय धनबाद में नई जिम्मेदारी दी गई है.
  • प्रेम प्रकाश उरांव को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद चतरा बनाया गया है.
  • विजय कुमार को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद सिमडेगा की जिम्मेदारी दी गई है.
  • रजनीश कुमार को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद साहेबगंज में पदस्थापित किया गया है.
  • कुंदन कुमार कौशल को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद जामताड़ा बनाया गया है.
  • संजय कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी अधीक्षक उत्पाद दुमका की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उत्पाद विभाग में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर हुए तबादले को प्रशासनिक मजबूती और कार्यप्रणाली में गति लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है. सरकार का यह कदम विभागीय निगरानी को सख्त करने और जिलों में राजस्व व प्रवर्तन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !